फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ हादसा: आग का गोला बनी चलती कार, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाले दंपती और दो छोटे बच्चे, सभी झुलसे

Fri, 02 Jan 2026 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चलती कार में आग लग गई। कार का दरवाजा तोड़कर दंपति और बच्चों को बाहर निकाला। सभी के शरीर के कुछ हिस्से आग की लपटों से झुलस गए थे। परिजन सभी को नोएडा के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
हादसे में झुलसे बच्चों का उपचार करता चिकित्सक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के प्वाइंट 48 पर 1 जनवरी की रात चलती कार में अचानक आग लग गई। आग का गोला बन रही कार का दरवाजा तोड़कर पुलिस कर्मियों ने दंपती सहित उनके दो छोटे बच्चों को बाहर निकाला। चारों झुलस गए हैं, जिन्हें परिजन इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल में ले गए हैं। हादसे से कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा।

विज्ञापन


टप्पल थाना पुलिस के अनुसार आगरा जनपद के बाह निवासी लोकेश्वर अपनी पत्नी मोहनी (30 ) और दो बच्चों कशिश व खुशी के साथ कार से दिल्ली की ओर से मथुरा जा रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे एक्सप्रेसवे पुल के प्वाइंट 48 पर पहुंचे तभी कार की डिग्गी से चिंगारियां निकलने लगीं। 
विज्ञापन

आग तेजी से फैली जिससे अंदर बैठे लोग दरवाजा खोलकर बाहर नहीं निकल पा रहे थे। देखते ही देखते कार आग के गोले में बदलने लगी।चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पीआरवी 112 के पुलिसकर्मियों ने  कार का दरवाजा तोड़कर चारों को लपटों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। सभी के शरीर के कुछ हिस्से आग की लपटों से झुलस गए थे। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल ले जाया गया।  वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया लेकिन खबर पाकर पहुंचे परिजन नोएडा के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। घायलों में मोहनी और बच्चे ज्यादा झुलसे हैं, जिनमें मोहिनी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


इस हादसे से एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। टप्पल पुलिस प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रही है, हालांकि तकनीकी जांच के बाद सही कारण पता लगने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें