फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इंजन में हुआ शोर्ट सर्किट, चलती बाइक बनी आग का गोला

Mon, 27 May 2024 05:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाइक सवार इगलास से अपने गांव जा रहा था। बिजली घर के समीप अचानक उन्हें कुछ गंध महसूस हुई। नीचे देखा तो बाइक के इंजन से धुआं निकलने लगा। इस पर तुरंत बाइक खड़ी कर वह दूर भागे। वहीं देखते ही देखते पूरी बाइक आग के गोले में बदल गई।
विज्ञापन
बाइक में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 मई की दोपहर इगलाास कस्बे में अलीगढ़ रोड पर बिजली घर के समीप एक चलती बाइक में आग लग गई। इससे बाइक आग का गोला बन गई। आशंका है कि बाइक के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने पर आग लगी।

विज्ञापन


थाना गोंडा क्षेत्र के गांव रनिहाल निवासी हीरालाल पुत्र होतीलाल 26 मई की दोपहर इगलास से अपने गांव जा रहे थे। बिजली घर के समीप अचानक उन्हें कुछ गंध महसूस हुई। नीचे देखा तो बाइक के इंजन से धुआं निकलने लगा। इस पर तुरंत बाइक खड़ी कर वह दूर भागे। वहीं देखते ही देखते पूरी बाइक आग के गोले में बदल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश करते हुए दमकल को सूचना दी। दमकल ने आग बुझाई, लेकिन बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें