फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े का पहाड़: संसद में उठेगा मुद्दा, आप चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को कराया अवगत

Thu, 01 May 2025 10:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी अलीगढ़ स्थित कूड़े के पहाड़ का मुद्दा संसद में उठाएगी। एटूजेड प्लांट लगातार कूड़े का पहाड़ बढ़ता जा रहा है, जिससे जनता परेशान है। आप पदाधिकारियों ने कहा कि इस विशाल ढेर से उठने वाली दुर्गंध ने हजारों शहरवासियों का जीवन नरक बना दिया। कई लोग बीमार भी पड़ चुके हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते आप के नेता संजीव कौशिक,मोनिका थापर व अन्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे शहर से कूड़ा इकट्ठा कर अलीगढ़ में मथुरा रोड स्थित एटूजेड प्लांट पर एकत्र किया जा रहा है। जिससे कड़े का पहाड़ तैयार हो गया है। इसकी दुर्गंध से जनता परेशान है। आप ने इस मुद्दे को राज्यसभा सांसद संजय सिंह के माध्यम से संसद में उठाने की बात कही है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक और महानगर अध्यक्ष मोनिका थापर ने कहा कि मथुरा रोड स्थित कूड़े के पहाड़ का मुद्दा संसद में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विशाल ढेर से उठने वाली दुर्गंध ने हजारों शहरवासियों का जीवन नरक बना दिया। कई लोग बीमार भी पड़ चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

मैरिस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित वार्ता में संजीव कौशिक ने बताया कि मथुरा रोड पर एटूजेड प्लांट में लगभग पांच लाख मीट्रिक टन कूड़े का ढेर जमा हो गया है। अब इस समस्या से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को अवगत कराया है। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और नगर आयुक्त को भी पत्र लिखकर इस समस्या का तत्काल समाधान करने का आग्रह किया गया है। 

आप की नेता मोनिका थापर ने कहा कि पार्टी मई महीने में एक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। वार्ता में ठाकुर नरेंद्र सिंह, अनिल गौड़, रविंद्र पाल और हजरत अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें