फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्वर्ग सिधार गए 1000 बुजुर्गों को मिल रही पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन योजना में बड़ा खुलासा हुआ है। स्वर्ग सिधार चुके लोगों के नाम पर भी समाज कल्याण विभाग लंबे समय से पेंशन जारी कर रहा था। समाज कल्याण विभाग द्वारा कराए गए सत्यापन में जिले में 1000 लाभार्थी ऐसे मिले, जो इस दुनिया में नहीं रहे। 150 अपात्र लाभार्थियों को भी पेंशन दी जा रही थी।
विज्ञापन

अब इनकी पेंशन निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं। जिले में वृद्धावस्था पेंशन के कुल 66 हजार लाभार्थी हैं। शासन के आदेश पर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी को सभी पेंशनधारकों का सर्वे कराने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद ब्लाॅक स्तर पर एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव की टीम ने सर्वे किया। अभी तक 45000 पेंशनधारकों को सर्वे हुआ है।
जो 150 लाभार्थी अपात्र मिले हैं, उनमें से किसी के घर पर एसी हैं तो किसी का वाहन है। ऐसे में अब इन सभी की पेंशन निरस्त की जाएगी। बाकी बचे 20 हजार पेंशनधारकों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

वर्जन
वृद्धावस्था पेंशन योजना में करीब 45000 लाभार्थियों का सर्वे कराया जा चुका है। 1000 लोग ऐसे मिले हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। कुछ अपात्र भी मिले हैं। इन सभी को पेंशन निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

-प्रखर कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें