फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शारीरिक व खेल शिक्षा को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीच शारीरिक शिक्षा व खेल विज्ञान सहित अन्य बिंदुओं को लेकर एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन

एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. जमीर उल्लाह खान और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की मौजूदगी में रजिस्ट्रार डॉ. संजीव शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद मलिक ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। फैकल्टी एक्सचेंज और गेस्ट लेक्चर प्रोग्राम, सहयोगी अनुसंधान, अनुसंधान परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण, निष्पादन, शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान, उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में बौद्धिक विचार, तकनीकी सहायता साझा की जाएगी।
संगोष्ठी, वेबिनार शृंखला सामग्री, सेवाओं का साझा करना, विस्तार गतिविधियां, शोध छात्र कार्यक्रमों का आदान-प्रदान, संयुक्त रूप से नए अल्पकालिक कौशल विकास का प्रस्ताव, संचालन के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कुरुक्षेत्र विवि के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, रजिस्टार अब्दुल हमीद ने बधाई देते हुए कहा कि एमओयू से आने वाले समय में सभी विद्यार्थियों को लाभ होगा। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विवि के डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजुला चौधरी, डीपीआरओ प्रो. बृजेश साहनी, प्रो. संजीव अरोड़ा, प्रॉक्टर प्रो. सुनील ढोंगरा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

एमओयू का मतलब
एमओयू का मतलब दो या दो से अधिक पक्षों के बीच एक कानूनी समझौता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें