हाईवे स्थित सोमना मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जवां क्षेत्र के गांव सौंगरा निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार पुत्र हरपाल दिल्ली में निजी वाहन चालक के रूप में कार्य करते थे। बृहस्पतिवार को वह अपनी भांजी खुशी को छोड़ने के लिए वीरपुरा स्थित अपनी बहन सोनिया के घर गए थे। देर शाम बाइक से वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान सोमना मोड़ के पास पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इश बीच पीछे से आ रही दूसरी कार ने भी उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।