फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिन-रात गुजर रहे वाहन, खतरा बनकर खड़ा सूखा पेड़

विज्ञापन
गोंडा के नयाबास नहर पुल के समीप रास्ते में  बीचोबीच खड़ा पेड़। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोंडा खैर मार्ग स्थित नयाबास नहर पुल के समीप तिराहे पर सड़क के बीचोंबीच एक सूखा शीशम का पेड़ दुर्घटना का कारण बन सकता है। पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और सड़क की तरफ झुक गया है।
विज्ञापन

यह पेड़ हाथरस ब्रांच नहर के पुल से आगे तिराहे पर स्थित है। यह गोंडा-खैर मार्ग से खैर-टैंटीगांव को जोड़ने वाली पटरी का माध्यम है। पटरी से दिन भर सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, वहीं मुख्य मार्ग पर हजारों वाहनों का आवागमन होता है। बीच रास्ते में पेड़ होने से भारी वाहनों को मुड़ने में समस्या आती है। रात में आवागमन के दौरान कोई संकेतक चिन्ह भी नहीं है। ग्रामीण इस संरक्षित पेड़ को स्वयं हटा नहीं पा रहे हैं।
ग्रामीण कर रहे हैं हटवाने की मांग
गांव निवासी राकेश प्रधान ने कहा कि यह पेड़ किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने विभाग से इसे जल्द हटवाने की अपील की। सुबकरा निवासी विश्वेंद्र सिंह ने भी पेड़ को सूखा और झुका हुआ बताया। उन्होंने कहा कि इसे हटाने से यातायात सुगम होगा और विभाग को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। विभाग की लापरवाही से राहगीरों की जान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें