गांव पनिहावर में छह नलकूपों से चोर मोटर क्षतिग्रस्त कर तार चुराकर ले गए। चोरी के बारे में किसानों को 5 दिसंबर को सुबह पता लगा। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गांव में किसान धीरेंद्र पाल सिंह, सुरेशपाल सिंह, प्रेम शंकर, रवि कुमार सिंह, लाल सिंह, सौदान सिंह के नलकूपों से 4 दिसंबर की रात्रि में चोरों ने मोटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसमें लगे तार चुराकर ले गए। 5 दिसंबर की सुबह किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी के बारे में पता लगा। पीड़ित किसानों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।