फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक की चपेट में आकर आगरा के जूता कारोबारी की मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 05 Dec 2024 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जूता कारोबारी खेरेश्वर स्थित एक गेस्ट हाउस में अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। रात करीब नौ बजे वह सड़क पार कर रहे थे। तभी बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाईवे स्थित खेरेश्वर चौराहा के पास 4 दिसंबर देर रात बाइक की टक्कर से जूता कारोबारी की मौत हो गई। वह खेरेश्वर स्थित एक गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। 

विज्ञापन


आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के आजमपाड़ा निवासी 55 वर्षीय रहीश उस्मानी जूता कारोबारी थे। परिजनों के अनुसार 4 दिसंबर को वह खेरेश्वर स्थित एक गेस्ट हाउस में अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। रात करीब नौ बजे वह सड़क पार कर रहे थे। 

तभी बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती करा दिया गया। देर रात उपचार के दौरान रहीश उस्मानी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 5 दिसंबर देर शाम को परिजन शव को लेकर आगरा चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें