फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सास ने बहू को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटी, वीडियो हुआ वायरल, शांतिभंग में की कार्रवाई

Sun, 13 Sep 2026 05:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पिछले माह का है। पुलिस कर्मी दोनों पक्ष को थाने ले गए जहां एक आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
बहू को पीटती सास - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद के गांव धौराई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक सास अपनी पुत्रवधू को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटती दिख रही है। बताते हैं कि पुराने कर्ज को लेकर परिवार में झगड़े के बाद यह घटना हुई। सूचना पर पीआरवी कर्मी पहुंच गए।

विज्ञापन


गांव धौराई निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पहले उनकी मां ने कर्ज लेकर तीन बहनों की शादी की। अब मां और भाई के साथ परिवार के अन्य लोग उन पर कर्ज का रुपया वापस करने का दबाव बनाते हैं। इस बात पर काफी समय से परिवार में कलह है। मां-भाई आए दिन उनके साथ ही पत्नी को पीटते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पिछले माह का है। पुलिस कर्मी दोनों पक्ष को थाने ले गए जहां एक आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें