फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले, संख्या 57 पहुंची, अब तक 28 हुए स्वस्थ

Sun, 13 Sep 2026 05:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शनिवार तक जिले में 232 आरटी-पीसीआर जांच कराई जा चुकी हैं। इनमें 57 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में स्वाइन फ्लू के शनिवार को तीन नए मरीज मिले हैं। अब तक संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। इनमें से 28 मरीज स्वस्थ होकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 17 मरीजों का घर पर उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


सीएमओ आरएन सिंह ने बताया कि शनिवार तक जिले में 232 आरटी-पीसीआर जांच कराई जा चुकी हैं। इनमें 57 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। संक्रमण से बचाव के लिए 103 लोगों का टीकाकरण भी कराया जा चुका है। 

सीएमओ आरएन सिंह ने कहा कि सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं। आवश्यकता के अनुसार जांच, उपचार और निगरानी की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें