फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पांचवी संतान हुई बेटी, गरीबी से परेशान होकर 20 दिन की मासूम को बेचने पहुंची मां-चाची, यह है मामला

Thu, 19 Nov 2026 11:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में गरीबी और घरेलू कलह से परेशान मां अपनी 20 दिन की नवजात बेटी को बेचने के लिए भाभी के साथ नर्सिंग होम पहुंच गई। नर्सिंग होम संचालक ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस दोनों महिलाओं को नवजात समेत जवां थाने ले आई और पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
मासूम को बेचने पहुंची मां और चाची - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीबी और पारिवारिक कलह से परेशान एक मां अपनी 20 दिन की मासूम बेटी को बेचने के लिए अपनी भाभी के साथ नर्सिंग होम पहुंच गई। दोनों ने नर्सिंग होम संचालक से बच्ची के लिए खरीदार तलाशने को कहा। इस पर संचालक ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को नवजात समेत अलीगढ़ के जवां थाने ले आई। परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले का हल निकालने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे क्वार्सी क्षेत्र के रिया नगर निवासी सोनी अपनी भाभी रेशमा के साथ जवां स्थित आदिल नर्सिंग होम पहुंची थी। नर्सिंग होम संचालक डॉ. रफीक उस समय वहां मौजूद नहीं थे। महिलाओं ने फोन कर उनसे बच्ची के लिए किसी को तलाशने की बात कही। बुधवार को भी महिलाओं ने फोन कर बच्ची देने की इच्छा जताई थी। उन्होंने उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत बच्ची को किसी जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाने की बात कही थी।

बृहस्पतिवार को दोबारा फोन आने पर डॉक्टर को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। सोनी का कहना है कि उसका पति मजदूरी करता है। पहले से उसके दो बेटे और दो बेटियां आठ वर्षीय आलिया और छह वर्षीय माहिरा हैं। आर्थिक तंगी के चलते उसने नवजात को देने का फैसला किया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि महिला ने पति की मारपीट और घरेलू कलह से परेशान होकर बच्ची को सुरक्षित हाथों में सौंपने की बात भी कही है। पड़ोसियों को बुलाकर परिवार के हालात की जानकारी ली गई है। थाना प्रभारी गौरव कुमार के अनुसार, बच्ची समेत दोनों महिलाओं को थाने पर रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहली नजर में हमने मामले को परखा है, पड़ोसियों को भी बुलाकर पूछताछ की है। मामला घरेलू झगड़े का है। पति की मारपीट से महिला परेशान है। इसी के चलते वह अपनी नवजात बच्ची को देने के लिए नर्सिंग होम पहुंची थी। इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। हम अपनी ओर से पूरी जांच कर रहे हैं। - सर्वम सिंह, सीओ

आर्थिक मजबूरी के साथ ही अन्य कारण भी
समाज शास्त्री डॉ. उमेश दीक्षित कहते हैं कि गरीब परिवारों में अपने बच्चे को किसी दूसरे को सौंपने का फैसला केवल गरीबी का नतीजा नहीं होता। इसके पीछे आर्थिक मजबूरी के साथ ही सामाजिक दबाव, पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव और भविष्य को लेकर असुरक्षा जैसे कई कारण एक साथ काम कर सकते हैं। जब परिवार की आमदनी इतनी कम हो कि पहले से मौजूद बच्चों का पेट भरना, पढ़ाई और इलाज कराना मुश्किल हो जाए तो मां को लगता है कि वह सभी बच्चों को बेहतर जीवन नहीं दे पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें