जीआरपी द्वारा रेल गाड़ियों में चोरी करते पकड़े गये दो महिला व दो पुरूष की जानकारी देते अवनेंद्र स
- फोटो : CITY OFFICE
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात से मंगलवार को जीआरपी ने एक चार सदस्यीय चोर गिरोह को दबोचा। गिरोह के तीन चोर आपस में मां-बेटी और बेटा निकले। इसके साथ ही एक अन्य चोर उनका रिश्तेदार निकला। गिरोह के पास से चोरी किए पांच हजार रुपये से अधिक की नगदी, चांदी की पायल और एक पर्स बरामद किया है।
जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे प्लेटफार्म नंबर सात पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए गिरोह में गुलाबों देवी पत्नी मराहू राम निवासी ग्राम फ खराबाद, चैनपुर, कैमूर, बिहार इसका बेटा चंद्रशेखर कु मार और बेटी प्रमिला पत्नी अशोक सहित एक रिश्तेदार परमा राम निवासी कोईली, चैनपुर, कैमूर, बिहार शामिल है। यह चारों नई दिल्ली-हावड़ा रूट की यात्री ट्रेनों में सवार होकर रात के समय यात्रियों के सामान की चोरी करते थे। इसके साथ ही पूछताछ में बताया कि टिकट काउंटर की लाइन में लगकर यात्रियों के पर्स पार करने सहित प्लेटफार्म आदि से भी सामान की चोरी करते थे। पूरे परिवार के एक साथ रहने पर कोई चोर होने का शक भी नहीं करता था। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरोह को दबोचने वाली टीम में एसआई अवनेंद्र सिंह, विकास कुमार, सोनू कुमार, गौरव यादव, बृजेश कुमार, रेखा राजौरिया शामिल रहीं। सभी को रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।