कोतवाली इगलास प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि हादसे के दौरान बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता से महिला को इलाज के लिए भेज दिया लेकिन इलाज के के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गुलशन की 26 अप्रैल को होने वाली थी शादी
हादसे में मृत गुलशन की शादी 26 अप्रैल को होने वाली थी, जिसकी घर में तैयारी चल रही थी। मेहमानों को बुलाने के साथ अन्य शुभ कार्य किए जा रहे थे लेकिन हादसे से पूरे भदेसी में शोक व्याप्त हो गया। भाई गौरव ने बताया कि घर में भाई गुलशन की 26 अप्रैल को होने वाली शादी के लिए तैयारी चल रही थीं, जिसके लिए भात का न्यौता देने के लिए भाई गुलशन भी मां के साथ गया था।
युवक की मौत की खबर से भदेसी में रविवार रात से ही शोक व्याप्त हो गया। देर रात मेडिकल कॉलेज में उसकी मां भगवती की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया, जब दोनों के शव मोहल्ले में आए तो लोगों की आंखें नम हो गईं और बाद में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। दो मौत से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है।