फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: भात न्यौत कर लौट रहे मां-बेटे की हादसे में मौत, मृतक की 26 अप्रैल को होने वाली थी शादी

Mon, 30 Mar 2026 02:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हादसे में मृत गुलशन की शादी 26 अप्रैल को होने वाली थी, जिसकी घर में तैयारी चल रही थी। मेहमानों को बुलाने के साथ अन्य शुभ कार्य किए जा रहे थे लेकिन हादसे से पूरे भदेसी में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
मृतक बेटा गुलशन और मां भगवती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा से भात न्यौत कर अलीगढ़ लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को 29 मार्च की शाम तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। युवक की अगले माह शादी होने वाली थी। हादसा अलीगढ़-मथुरा रोड पर स्थित गांव जारौठ के पास हुआ।

विज्ञापन


इगलास थाना पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के भदेशी के रहने वाले गुलशन (27) पुत्र जौहरी सिंह अपनी मां भगवती (50) के साथ बाइक से इगलास से अलीगढ़ जा रहे थे। शाम करीब सात बजे गांव जारौठ के समीप सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक्सयूवी कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुलशन की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि भगवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाने के साथ एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा,जहां उपचार के दौरान देर रात्रि में उसकी भी मौत हो गई।

हादसे में मृत गुलशन के भाई गौरव ने बताया कि उसकी मां भाई को अपने साथ लेकर मथुरा में मामा के यहां भात का न्यौता देने गई थीं, वापस लौटते समय कार ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन युवक बैठे हुए थे, जो नशे की हालत में थे। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली इगलास प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि हादसे के दौरान बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता से महिला को इलाज के लिए भेज दिया लेकिन इलाज के के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गुलशन की 26 अप्रैल को होने वाली थी शादी
हादसे में मृत गुलशन की शादी 26 अप्रैल को होने वाली थी, जिसकी घर में तैयारी चल रही थी। मेहमानों को बुलाने के साथ अन्य शुभ कार्य किए जा रहे थे लेकिन हादसे से पूरे भदेसी में शोक व्याप्त हो गया। भाई गौरव ने बताया कि घर में भाई गुलशन की 26 अप्रैल को होने वाली शादी के लिए तैयारी चल रही थीं, जिसके लिए भात का न्यौता देने के लिए भाई गुलशन भी मां के साथ गया था।

युवक की मौत की खबर से भदेसी में रविवार रात से ही शोक व्याप्त हो गया। देर रात मेडिकल कॉलेज में उसकी मां भगवती की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया, जब दोनों के शव मोहल्ले में आए तो लोगों की आंखें नम हो गईं और बाद में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। दो मौत से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें