हादसे में मृत खुशबू गांव के पास ही एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। 26 जुलाई को भी वह सुबह स्कूल गई थी। दोपहर करीब एक बजे छुट्टी होने पर वह घर लौटी थी। मां के कहने पर हरियाली तीज के लिए घरेलू सामान लाने के लिए वह मां के साथ बाजार जा रही थी। उससे बड़ी दो बहनें अंजली और आरती हैं। सबसे छोटा भाई विशाल है। उसके पिता राजू अलीगढ़ शहर के सारसौल स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। मां-बेटी की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।