हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी प्रेमिका की मां पर युवक का गला काटने का आरोप लगाया जा रहा है। युवक को गंभीर हालत में उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले की कोतवाली सदर में शिकायत की गई है।
जलेसर रोड काशीराम कॉलोनी निवासी दीपू पुत्र मुन्नालाल का अपनी कॉलोनी की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दीपू का आरोप है कि उसी लड़की की मां ने रविवार को उस पर हमला कर दिया और ब्लेड से उसका गला काट दिया।
इस बात की जानकारी दीपू के परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद उसके जानने वाले भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के मामले में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है।