फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: अतरौली में सर्वाधिक निजी विद्यालय बनेंगे परीक्षा केंद्र, अन्य तहसीलों में ये हैं प्रस्तावित सेंटर

Mon, 04 Dec 2023 04:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष 1,06,340 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 54,570 परीक्षार्थी और इंटर में 51,770 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
up bord, यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए जिले में 140 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें अतरौली तहसील में सर्वाधिक 26 निजी विद्यालय परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।

विज्ञापन


अतरौली में दो राजकीय इंटर कॉलेज, 11 शासकीय सहायता प्राप्त, 26 निजी विद्यालय कुल 39 प्रस्तावित केंद्र हैं। गभाना में चार राजकीय इंटर कॉलेज, 8 शासकीय सहायता प्राप्त, दो निजी विद्यालय कुल 14 प्रस्तावित केंद्र हैं। इगलास में तीन राजकीय इंटर कॉलेज, 12 शासकीय सहायता प्राप्त, तीन निजी विद्यालय कुल 18 प्रस्तावित केंद्र हैं।  खैर में चार शासकीय सहायता प्राप्त, 14 निजी विद्यालय कुल 18 प्रस्तावित केंद्र हैं। कोल में छह राजकीय इंटर कॉलेज, 29 शासकीय सहायता प्राप्त, 26 निजी विद्यालय कुल 51 प्रस्तावित केंद्र हैं।

यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष 1,06,340 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 54,570 परीक्षार्थी और इंटर में 51,770 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची भी जारी कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए संभावित परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्ति और शिकायत के संबंध में 29 नवंबर को प्रत्यावेदन लिए जा चुके हैं। केंद्र घट और बढ़ भी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें