फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कर्ज में डूबे कपड़ा व्यापारी ने खुद को मारी गोली, शव के पास मिला सुसाइड नोट

Mon, 04 Dec 2023 03:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के मेडिकल रोड स्थित रिफा पैलेस अपार्टमेंट के सी-फाइव फ्लैट में रहने वाले नदीम खान का शाहजमाल में कपड़े का कारखाना है। परिवार में पत्नी के अलावा बेटा व बेटी हैं, जो स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। नदीम पिछले कुछ समय से खुद पर हुए कर्ज को लेकर तनाव में रह रहे थे। नदीम ने खुद को कमरे में बंद कर लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
नदीम खान ने की आत्महत्या के बाद थाना सिविल लाइन पहुचें परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के मेडिकल रोड के अपार्टमेंट में कर्ज से परेशान कपड़ा व्यापारी ने 3 दिसंबर शाम खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर जान दे दी। वह एक सुसाइड नोट छोड़कर गया है, जिसमें कर्ज के चलते आत्महत्या करने का उल्लेख है। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन




रिफा पैलेस अपार्टमेंट के सी-फाइव फ्लैट में रहने वाले पचास वर्षीय नदीम खान का शाहजमाल में कपड़े का कारखाना है। परिवार में पत्नी के अलावा बेटा व बेटी हैं जो स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। नदीम पिछले कुछ समय से खुद पर हुए कर्ज को लेकर तनाव में रह रहे थे। इसी तनाव के क्रम में रविवार को जब पत्नी बाजार गईं और बच्चे ट्यूशन गए। इस दौरान उनकी मां दूसरे कमरे में थी। तभी नदीम ने खुद को कमरे में बंद कर लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


फायर की आवाज पर आसपास अफरा तफरी मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। कमरे में अंदर से नदीम की कोई आवाज न आने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर नदीम का खून से लथपथ शव पड़ा था। माजरा समझते देर न लगी। आनन फानन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मगर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर पुलिस आ गई। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। 
विज्ञापन


जिसमें व्यवसायी ने उल्लेख किया है कि वह 20 लाख रुपये करीब कर्ज में डूबा है। इसलिए इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद उसके परिवार को परेशान न किया जाए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोई इससे अधिक कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह के अनुसार आत्महत्या उजागर हुई है। शव के पास से नोट मिला है। लाइसेंसी रिवाल्वर भी मिली है। बाकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें