जिला अस्पताल के सीएमएस डा. जगवीर सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को जिला अस्पताल की ओपीडी 1800 की थी। करीब 500 मरीजों ने गड़बड़ाए पेट को दुरुस्त करने की दवा ली है। बच्चों की संख्या ही 200 के पार थी। दरअसल छुट्टी के दिन लोगों ने खूब बाहर का खाया। आम दिनों में बच्चे स्कूल जाते हैं। शारीरिक गतिविधियां होती हैं लेकिन छुट्टी के दिन तो सारा दिन घर पर ही रहे। यही बड़ों के साथ भी हुआ। इससे पेट गड़बड़ा गया। उन्होंने बताया कि उमस भरे मौसम में लोग बाहर के खाने से बचें।
बुखार और पेट दर्द के मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे, एसके माथुर
दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस एसके माथुर का कहना था कि शुक्रवार को उनके अस्पताल की ओपीडी भी 2200 के करीब थी। सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग गई थी। बुखार और पेट दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या भी 500 के करीब थी। इससे साफ है कि लोगों ने छुट्टी के दिन खूब बाहर का खाया है।