फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मसजिद को कपड़े आैर तिरपाल से ढका

Thu, 01 Mar 2018 11:35 PM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर शहर में अब्दुल करीम चौराहेे पर बनी एक मसजिद को पूरी तरह कपड़े और तिरपाल से ढक दिया गया। इस तरह मसजिद को ढक दिए जाने से कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने कहा कि मसजिद को पिछली बार भी ढका गया था। 
विज्ञापन


होली सौहार्द का प्रतीक है। यह देखा गया है कि होली पर सामान्यत: अन्य धर्म और समुदायों के लोग भी रंग आदि से परहेज नहीं करते और इसकी सबसे जिंदा मिसाल यह है कि यहां पर होली के बाद नुमाइश मैदान में होने वाले होली मिलन समारोह में शहर के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठन अपने कैंप लगाते हैं।

इन कैंपों में सभी धर्म और समुदाय के लोग शिरकत करते हैं और एक दूसरे को गुलाल आदि भी लगाते हैं, लेकिन गुरुवार को जब कुछ लोगों ने देखा कि अब्दुल करीम चौराहे पर मसजिद को तिरपाल और कपड़े से पूरी तरह ढक दिया गया है तो कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। लोगों का कहना था कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। शहर में अन्य स्थानों पर भी मसजिदें हैं। कुछ मसजिदें तो बेहद मिश्रित आबादी के बीच हैं। वहां पर भी ढकने जैसी कोई बात नहीं हुई है। 
विज्ञापन


आज डेढ़ बजे से होगी तीन मस्जिदों में जुमे की नमाज 
दो मार्च यानी शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त में बदलाव कर दिया गया है। नमाजियों को होली के दौरान कोई परेशानी न हो। इसके लिए नमाज का समय एक घंटे आगे बढ़ा दिया गया है। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने बताया कि मस्जिदों के मुतवल्ली से राय मशविरा करने के बाद नमाज के वक्त को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि अब्दुल करीम चौराहे पर स्थित हलवाइन मस्जिद, फूल चौराहा स्थित मोती मस्जिद में अब खुतबा दोपहर 1:30 बजे होगा, जबकि पहले खुतबे का वक्त एक बजे था। इसी क्रम में अहले हदीस मस्जिद पुरानी कोतवाली (कुंजीलाल के सामने) में खुतबा दोपहर 1:30 होगा। पहले यहां खुतबा 12:30 बजे होता था। खुतबे के बाद नमाज होगी। 
विज्ञापन


मसजिद को इसलिए ढका गया है कि उस पर रंग के छींटे न पड़ें। पिछली बार भी ढका गया था।
- मो. खालिद हमीद, शहर मुफ्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें