फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली ः सुबह पूजन, शाम को होलिका दहन

Thu, 01 Mar 2018 11:29 PM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
टीकाराम मंदिर में हुए होलिका दहन में बाल भूंजते लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महानगर में होली की गुरुवार को चारों तरफ गूंज रही। सुबह से होलिका दहन को लेकर तैयारियां शुरू हुईं और प्रमुख स्थानों पर रखी गई बड़ी होलियों पर पूजा-अर्चना के लिए लोगों की सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन


शाम आठ बजे सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर पर राजू पंडित द्वारा होलिका दहन कराया गया। इसके अलावा शहर भर में अनगिनत स्थानों पर होलिका दहन किया गया।
महानगर हर जगह होलिका दहन स्थलों पर मेले जैसा माहौल था।

कई जगह  होली पर चारों तरफ फूलों की सजावट की गई और होलिका मैया को विराजमान किया गया। होलिका स्थल पर पूजन करने के लिए सुबह से शाम तक महिलाओं की भीड़ लगी रही। होली स्थल पर साउंड पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग झूम रहे थे। महिलाओं ने रोली, चावल, गूलरी, गुलाल, आटा आदि से होली का पूजन किया।

होलिका का सूत के गुल्लों से सात परिक्रमा लगाकर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई। महिलाएं सज-धजकर अपने क्षेत्र की नजदीक वाली होली पर पूजन के लिए पहुंचीं। झूला, ठेला और खोमचे वालों ने भी चांदी काटी। शाम को 8 बजे निर्धारित समय पर होलिका दहन किया गया। इसके बाद जौ की बाल भूनकर एक दूसरे को होली की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। श्री गुुरु ज्योतिष शोध संस्थान के पंडित हृदय रंजन शर्मा के अनुसार होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 8:58 से शुरू है और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 7:39 से 9 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें