फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच संक्रमित मरीज सहित 40 से अधिक की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित एक भी मरीज के नहीं निकलने से अधिकारी ही नहीं बल्कि जनपद के निवासी भी राहत महसूस कर रहे हैं। सोमवार को जेएन मेडिकल कॉलेज द्वारा 40 से अधिक रिपोर्ट भेजी गई, जो निगेटिव थे। खुशी की बात यह है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज भी चंद दिनों में निरोगी बनकर आइसोलेशन वार्ड से बाहर निकलने शुरू हो जाएंगे। पांच संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

नींवरी का संक्रमित 31 वर्षीय युवक की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव है। वह 20 अप्रैल को संक्रमित पाया गया था। आइसोलेशन का 14 दिन का समय अब पूरा होने वाला है। इसके अतिरिक्त उस्मानपाड़ा के चार संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव है। किंतु इनका क्वारंटीन अवधि पूरी नहीं हुई है। इसलिए ये मरीज अभी एक्टिव माने जाएंगे और हरदुआगंज स्थित एल वन हॉस्पिटल में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ रोज पहले हरदुआगंज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसमें मृतक की 22 वर्षीय बेटी भी शामिल थी।
20 अप्रैल से मिलने शुरू हुए थे मरीज
20 अप्रैल से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने शुरू हुए थे। पहला मरीज 9 अप्रैल को मिला था। उसके बाद अब तक 43 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि एक को छोड़कर 42 मरीज 20 अप्रैल के बाद के हैं। 20 अप्रैल को ही उस्मानपाड़ा में संक्त्रस्मित मिले मरीज की अगले दिन जेएन मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई थी। 20 को ही नींवरी का 31 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया था, जिसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उसका 14 दिन के आइसोलेशन का समय भी अब पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें