फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे में अलीगढ़वासियों ने खरीदी 15 करोड़ की शराब

विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट पर शराब की दुकान पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के ठीक 43 दिन बाद जिले में खुलीं शराब की दुकानों पर मदिरा के शौकीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह रहा है कि छह घंटे में अलीगढ़वासियों ने करीब 15 करोड़ रुपये की शराब खरीद ली। आबकारी विभाग को इस बिक्री से करीब 4.50 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो कि सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब ढाई गुना रहा। अचानक से शराब बिक्री की छूट देने का असर सोमवार को अव्यवस्था के रूप में देखने को मिला। अधिकांश दुकानें सुबह दस बजे की बजाय दोपहर में करीब एक बजे खुलीं। वहीं, स्थिति को संभालने के लिए दुकानों पर पुलिस की तैनाती करानी पड़ी।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि जिले में 380 दुकानें देशी/अंग्रेजी शराब, बीयर की खोलीं गईं। देहली गेट और कोतवाली इलाके सहित अन्य प्रतिबंधित एरिया मेें स्थित 32 दुकानों को नहीं खोला गया। सुबह दस बजे करीब दुकानदारों को अखबारों के माध्यम से दुकान खोलने संबंधी जानकारी हुई तो वह दुकानों पर स्टाक की मांग को लेेकर कार्यालय पर पहुंचे। इधर, वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए लाइसेंस पाने वाले लोग भी कार्यालय पर पहुंचकर बिक्री के लिए शराब/बीयर मांगने लगे। इस प्रक्रिया को पूरा करने में करीब दो से तीन घंटे का समय गुजर गया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर 12.30 बजे से दुकानों को खुलवाना शुरू किया गया।
एक बजे तक जिले की सभी दुकानों को खुलवा दिया गया। पहले दिन लोगों में शराब की खरीद के लिए हड़बड़ी देखने को मिली। दुकानों पर लंबी कतार लग गई। मजबूरन पुलिस को बुलाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना पड़ा। मंगलवार से व्यवस्थाएं ठीक प्रकार से सुचारू होंगी। वित्तिय वर्ष 2019-20 में लाइसेंस पाने वाले दुकानदारों को सात दिन के भीतर अपने स्टाक की खपत करने के निर्देश दिए हैं। इसके उपरांत विभाग माल को जब्त कर लेगा।
विज्ञापन

43 दिन में 86 करोड़ का राजस्व ठप
जिले में वर्तमान में 105 बीयर, 223 देशी शराब और 103 अंग्रेजी शराब, 11 मॉडल शॉप हैं। इन दुकानों से सामान्य दिनों में जिले में प्रतिदिन 8 से 9 करोड़ रुपये की शराब बिक्री होती है तथा करीब दो करोड़ रुपये का राजस्व विभाग को प्राप्त होता है। इस प्रकार महीने का औसत 60 करोड़ रुपये के करीब आता है। मगर, पिछले 43 दिनों से यह कारोबार ठप पड़ा था। इससे विभाग को करीब 86 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त नहीं हुआ। आबकारी अधिकारी के मुताबिक वर्तमान में जिले में शराब की कोई कमी नहीं है। गोदामों में पर्याप्त मात्रा में माल है। लोगों को हड़बड़ी नहीं दिखानी चाहिए। फैक्ट्रियों का भी संचालन शुरू हो गया है। वर्तमान में 25 प्रतिशत काम फैक्ट्रियों में चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें