फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार से अधिक आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के चलते संभागीय परिवहन कार्यालय में लर्निंग वाहन लाइसेंस बनने का काम बंद है। इसके चलते 15 हजार से अधिक आवेदकों का आवेदन लटका हुआ है। अब एक जुलाई से फिर से लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को विभाग ने शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रतिदिन 200 आवेदकों को लाइसेंस कार्यालय से जारी होंगे।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन निरीक्षक वीके चौधरी ने बताया कि 23 अप्रैल को शासन नेे कोरोना के चलते लर्निंग लाइसेंस के काम पर रोक लगा दी थी। दरअसल, लाइसेंस की प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन टेस्ट, बायोमेट्रिक जैसी प्रक्रिया होती हैं, जिसके चलते संक्रमण फैलने का खतरा था। इसके चलते लाइसेंस प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। अब एक जुलाई से फिर से इस काम को संपादित किया जाएगा। करीब 15 हजार आवेदकों के आवेदन लंबित हैं। उन सभी को पुन: स्लॉट जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें