फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बस की टक्कर से मोपेड सवार पति-पत्नी की मौत, दवा लेकर लौट रहे थे

Sat, 22 Jul 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दंपती मोपेड से वापस घर लौट रहे थे।सासनी क्षेत्र में रुहल मोड़ के निकट खतौली डिपो की बस ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतक पति पत्नी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तेदारी में दवा लेने गए मोपेड सवार दंपती को बृहस्पतिवार रात हाथरस की सासनी तहसील क्षेत्र में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भवनखेड़ा गांव निवासी राजकुमार (40) पुत्र ज्वाला प्रसाद मोपेड से फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करते थे। बुधवार को वह पत्नी मीरा (38) को लेकर सादाबाद क्षेत्र के एक देशी दवाई देने वाले वैद्य के पास गए। लौटते समय अपने साढू के यहां रुक गए। बृहस्पतिवार देर शाम दंपती मोपेड से वापस घर लौट रहे थे।

सासनी क्षेत्र में रुहल मोड़ के निकट खतौली डिपो की बस ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें