फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटीरियर डिजाइनिंग के नए विचार प्रदान करता है 'मूड बोर्ड': आमिर खान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के महिला पॉलीटेक्निक द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं, इंटीरियर, डिजाइनर्स, वास्तुकारों तथा शिल्पकारों को लाभान्वित करने के लिए एक प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

‘इंटीरियर डिजाइनिंग तथा सजावट के समकालीन परिप्रेक्ष्य’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए रिसोर्स पर्सन वास्तुकार मो. आमिर खान (वास्तुकला विभाग, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली) ने इंटीरियर डेकोरेटर, इंटीरियर डिजाइनर, आर्किटेक्ट तथा अन्य शिल्पकारों के लिए मूड बोर्ड टूल्स और तकनीकों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मूड बोर्ड कुछ ही समय में हमारे इंटीरियर डिजाइनिंग के संबंध में नए विचार प्रदान करता है। उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग और सजावट के समकालीन दृष्टिकोण और आज की दुनिया में इसके महत्व पर भी चर्चा की। डा. सलमा शाहीन (प्राचार्य, विश्वविद्यालय महिला पालीटेक्निक तथा कार्यक्रम संयोजक) ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की विषय वस्तु तथा उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला पालिटेक्निक, यूनिवर्सिटी ब्वायज पालिटेक्निक, आर्किटेक्चर विभाग (जाकिर हुसैन इंजीनियरिंग कालिज), वीमेंस कालेज, कम्यूनिटी कालेज, कैरियर प्लानिंग सेंटर तथा फाइन आर्ट्स विभाग के 110 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। डा. शीबा मंजूर (सह-संयोजक) ने रिसोर्स पर्सन का परिचय कराया। हिना नवाज (आयोजन सचिव) ने सत्र का संचालन किया और समापन टिप्पणी प्रस्तुत की। फौजिया खान (समन्वयक) ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें