फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाग की रखवाली करने वालों पर बंदरों का हमला, घायल

Mon, 29 Jul 2024 05:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बंदरों ने बाग में काफी नुकसान पहुंचाया है। रखवाली कर रहे लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। तहसील प्रशासन से बंदरों को पकड़वाकर अतरौली से दूर छुड़वाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
बंदर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाग की रखवाली कर रहे युवक पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह काटकर घायल कर दिया। समीप ही मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों के जरिये किसी तरह बंदरों को खदेड़कर उन्हें बचाया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मोहल्ला सरायवली निवासी 40 वर्षीय महेंद्र सिंह बाग की रखवाली करते हैं। उन्होंने आम तोड़ने का भी ठेका लिया है। 27 जुलाई को महेंद्र सिंह आम तोड़ने के बाद एकत्र कर रहे थे। इसी बीच 10-12 बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। शरीर में कई जगह काटकर उन्हें घायल कर दिया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां पर भर्ती कर इलाज चल रहा है।

बाग मालिक सुरेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि बंदरों ने बाग में काफी नुकसान पहुंचाया है। रखवाली कर रहे लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। उन्होंने तहसील प्रशासन से बंदरों को पकड़वाकर अतरौली से दूर छुड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें