अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिनिधि मंडल ने के के हास्पिटल प्रकरण को लेकर पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी से मुलाकात की। यहां प्रतिनिधिमंडल ने पूरे प्रकरण के बारे में बताया और केके हास्पिटल के डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर राकेश सिंह, सनी ठाकुर, ज्ञानेंद्र चौहान, तरुण चौहान, डैनी ठाकुर, धीरेंद्र सिंह, मनवीर तोमर, सचिन ठाकुर, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।