फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: तीन गांवों में चार बच्चों सहित पांच को कुत्ते ने नोचा, एक बच्चा गंभीर, जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर

Sun, 11 Oct 2026 11:20 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देव शनिवार को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे स्कूल परिसर में था तभी काले रंग के कुत्ते ने हमला किया। उसके चेहरे, पीठ, कंधे और हाथ-पैर में काटकर गंभीर घाव कर दिए। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को खदेड़कर बच्चे को छुड़ाया।
विज्ञापन
कुत्ते - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को ढांटौली, अजाहरी और बरौला गांवों में कुत्ते ने चार बच्चों सहित पांच लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। कुत्ते के नोचने से ढांटौली गांव में देव (08) गंभीर रूप से घायल हो गया। गोंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


ढांटौली गांव निवासी अनिल कुमार के अनुसार उनका पुत्र देव शनिवार को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे स्कूल परिसर में था तभी काले रंग के कुत्ते ने हमला किया। उसके चेहरे, पीठ, कंधे और हाथ-पैर में काटकर गंभीर घाव कर दिए। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को खदेड़कर बच्चे को छुड़ाया।

पिता के अनुसार सामुदायिक केंद्र में टिटनेस और एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाकर उनके बेटे को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां इलाज चल रहा है। शाम करीब पांच बजे गांव अजाहरी में विजेंद्र सिंह (55) सहित यश (10) और भानु प्रताप (10) पर भी काले कुत्ते ने हमला कर नोचा। गांव बरौला में भी हितेश (11) को भी काले कुत्ते ने ही काटा। सभी सीएचसी में उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन


विजेंद्र सिंह ने बताया कि जब वह इलाज कराने सीएचसी गोंडा पहुंचे तो वहां पर अन्य गांवों से कुत्ते के काटने से घायल बच्चे भी पहुंचे थे। वहीं पता चला कि तीनों गांवों में हमला करने वाला काले रंग का कुत्ता था। इससे आशंका है कि एक ही कुत्ते ने आसपास दो-तीन किलोमीटर के दायरे में मौजूद तीनों गांवों में घूम-घूमकर हमला किया बच्चों सहित उन्हें नोचा। उन्होंने बताया कि काले रंग का यह कुत्ता हिंसक था। उन्होंने पहली बार इस कुत्ते को अपने गांव में देखा है।

शनिवार को दोपहर बाद कुत्ते के हमले से घायल मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई। सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन सभी को लगाई गई। यहां पर 24 घंटे एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने व्यवस्था है। कुत्ते के नोचने से घायल देव का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।-डॉ. विकास कुमार, सीएचसी अधीक्षक, गोंडा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें