फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mock Drill: अलीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई मॉक ड्रिल, लगी हुई थी आग, पड़ा था लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त

Sat, 21 Jun 2025 09:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

20 जून दोपहर 3:30 बजे रनवे पर लैंडिंग के दौरान एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का काल्पनिक परिदृश्य बनाया गया। सूचना मिलते ही हवाई अड्डा आपात सेवा, फायर ब्रिगेड, सीएमओ कार्यालय से चिकित्सा टीमें-एंबुलेंस, एनडीआरएफ की रेस्क्यू यूनिट, पुलिस बल और अन्य एजेंसियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
अलीगढ़ हवाई अड्डे पर मॉक ड्रिल - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ एयरपोर्ट पर आपातकालीन अभ्यास (मॉक ड्रिल) हुआ। जिसमें विभिन्न विभागों और एजेंसियों ने समन्वय और तत्परता का प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित विमान दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत कार्य करना था। इसकी योजना 17 जून को बनाई गई थी।

विज्ञापन


20 जून दोपहर 3:30 बजे रनवे पर लैंडिंग के दौरान एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का काल्पनिक परिदृश्य बनाया गया। सूचना मिलते ही हवाई अड्डा आपात सेवा, फायर ब्रिगेड, सीएमओ कार्यालय से चिकित्सा टीमें-एंबुलेंस, एनडीआरएफ की रेस्क्यू यूनिट, पुलिस बल और अन्य एजेंसियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। तेजी से चले राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान 10 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया। यह अभ्यास शाम 4:31 बजे संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजीव रंजन और विमानपत्तन निदेशक एसएस अग्रवाल ने अभ्यास की निगरानी की। एजेंसियों की रियल टाइम प्रतिक्रिया की सराहना की गई। एडीएम फाइनेंस प्रमोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राम शंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें