फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल: मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, दो को किया गिरफ्तार, जवान हुआ घायल

Fri, 16 May 2025 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चार आतंकवादियों ने पैरामीटर वॉल को फांदकर पार्किंग एरिया में प्रवेश किया और व्हीकल गेट पर हमला कर दिया। आतंकवादियों ने ड्यूटी पर तैनात जवान को घायल कर दिया और गेट खोलकर एटीसी टावर पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ एयरपोर्ट  पर 16 मई को आतंकवादी हमले से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों की तैयारी का आकलन करना था।

विज्ञापन


मॉक ड्रिल के दौरान चार आतंकवादियों ने पैरामीटर वॉल को फांदकर पार्किंग एरिया में प्रवेश किया और व्हीकल गेट पर हमला कर दिया। व्हीकल गेट पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत हैंडसेट के माध्यम से हमले की सूचना दी। आतंकवादियों ने ड्यूटी पर तैनात जवान को घायल कर दिया और गेट खोलकर एटीसी टावर पर कब्जा करने का प्रयास किया।

इस प्रयास को त्वरित कार्रवाई टीम (क्यूआरटी) द्वारा तेजी से विफल कर दिया गया। क्यूआरटी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए। मॉक ड्रिल से पहले जितेंद्र सिंह परिहार और व्यवस्थापन प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा जवानों की ब्रीफिंग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें