फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नकवी पार्क के सामने युवक से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रविवार दोपहर नकवी पार्क के सामने घूमने आए युवक से बाइक सवार तीन लुटेरे मोबाइल फोन झपट ले गए। शोर सुनकर लोगों की भीड़ व पुलिस ने भाग रहे लुटेेरों की घेराबंदी कर ली और सेंटर प्वाइंट चौराहे के पास दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए बाइक सवार लुटेरों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम दोपहर करीब एक बजे का है। शहर निवासी युवक नकवी पार्क घूमने आया था। पार्क के गेट के सामने युवक मोबाइल फोन पर बातें कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां आ धमके और युवक के हाथ से मोबाइल फोन को झपट ले गए। युवक ने शोर मचाया तो राहगीर इकट्ठे हो गए। उन्होंने पीछा करने के साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस ने चेकिंग कराने के साथ बाइक की घेराबंदी कर ली और सेंटर प्वांइट चौराहे के पास तीनों बाइक सवार लुटेरों को दबोच लिया। सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों से युवक का लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हो गया है, अभी पूछताछ की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें