फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रूठकर आई पत्नी के साथ बच्चे को लेने आया पिता, बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पीटा

Mon, 20 Jan 2025 04:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पत्नी रूठकर बच्चे को साथ लेकर चली आई। बेटे को लेने जब पिता पहुंचा तो भीड़ ने उसे बच्चा चोर समझ कर पीट दिया। मामला जब पुलिस चौकी तक पहुंची तो भेद खुला कि यह बच्चे का पिता है।
विज्ञापन
बच्चा चोरी के शक में युवकों को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी की सारसौल बापू धाम कॉलोनी में 19 जनवरी सुबह उस समय हंगामा जैसी स्थिति बन गई, जब अपने बेटे को ले जा रहे आगरा के एक व्यक्ति को भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में पीट दिया। बात जब पुलिस चौकी तक पहुंची तो भेद खुला कि यह बच्चे का पिता है। बाद में मां व उसके मायके वाले आ गए,जहां उनमें समझौता हो गया।

विज्ञापन


दरअसल, आगरा के शाहगंज के रहने वाले किशोर नाम के युवक की पत्नी पिछले दिनों रूठकर यहां बापूधाम में अपने रिश्तेदारों के घर आ गई। साथ में अपने पांच वर्ष के बेटे को भी ले आई। इस पर पति को संदेह हुआ कि उसकी पत्नी कहीं दूसरी शादी करने तो नहीं जा रही। 19 जनवरी सुबह किशोर अपने बेटे को लेने के इरादे से यहां आया और दरवाजे पर खेल रहे बच्चे को लेकर चल दिया। 

इस पर कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पीट दिया। महिलाएं भी आ गईं। बाद में प्रकरण सारसौल चौकी तक पहुंचा। जहां बच्चे की मां, उसके मायके पक्ष के लोग आ गए। जहां किशोर ने बेटे को ले जाने की जिद की। मगर शाम तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


एसएचओ बन्नादेवी पंकज मिश्रा के अनुसार प्रकरण में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। महिला अपने बच्चे के साथ पति के साथ जाने को तैयार हो गई है। दोनों ने लिखित में दिया है। एक दो दिन में साथ चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें