फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालानगरी पार्क में मनरेगा श्रमिक करेंगे जल स्रोत की खुदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ताला नगरी के पार्क में जल भराव न होने और जल संचयन कर पौधों की सिंचाई करने के उद्देश्य से वाटर बॉडी की खुदाई का कार्य मनरेगा श्रमिकों से कराया जाएगा। मंडलीय उद्योग बंधुओं की बैठक में कमिश्नर ने यह आदेश जारी कर दिए। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि शासन प्रशासन उद्यमियों की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए कृत संकल्प है।
विज्ञापन

तालानगरी एसोसिएशन के महामंत्री लल्लू सिंह ने विद्युत विभाग से सम्बंधित मामला उठाते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत खंभे जर्जर अवस्था में हैं। विद्युत विभाग ने बताया गया कि 11 जर्जर विद्युत पोलों को बदल दिया गया है। गौरव मित्तल अध्यक्ष लघु उद्योग भारती द्वारा 2 किलोवाट के अस्थाई विद्युत कनेक्शन के एस्टीमेट के संबंध में संयुक्त निरीक्षण करने पर पाया गया कि स्थल पर कोई सजीव क्त्रिस्याशील एलटी लाइन नहीं है। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष शर्मा द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि औद्योगिक क्षेत्र में लेबर अड्डा बनाया जाए ताकि उद्यमियों को आसानी से आवश्यकतानुसार श्रमिक उपलब्ध हो सके और श्रमिकों को भी रोजगार सरलता से उपलब्ध हो सके। आईएमए जिला पंचायत द्वारा बताया गया कि यात्री विश्राम स्थल के लिए टीन शेड के निर्माण का प्रस्ताव जिला पंचायत की आगामी बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। तालानगरी में फायर स्टेशन की स्थापना के संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि साइड का सर्वे हो चुका है और 5 स्टेशन का मानचित्र भी अनुमोदित हो गया है। 2 से 3 माह में फाइल स्टेशन के आवासीय व अनावासीय भवनों का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
यतेंद्र मोहन झा चेयरमैन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा मांग की गई कि अलीगढ़ शहर की विनिर्दिष्ट क्षेत्रों को मिश्रित आबादी घोषित किया जाए। अलीगढ़ एक्सपोर्ट एसोसिएशन द्वारा औद्योगिक इकाइयों पर संपत्ति कर की वृद्धि के संबंध में भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उद्यमी चंद शेखर शर्मा, पीके सागर, सुनील दत्ता, लल्लू सिंह, गौरव मित्तल, ओपी राठी, सतीश माहेश्वरी, प्रदीप कुमार, वाईएन झा, लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें