फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: एमएलसी चुनाव कल, 43911 मतदाता चुनेंगे स्नातक-शिक्षक प्रतिनिधि, 67 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

Thu, 22 Oct 2026 05:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्नातक निर्वाचन के लिए 37 मुख्य और 11 सहायक समेत कुल 48 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन के लिए 19 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए रिजर्व सहित 296 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को अलीगढ़ जिले में मतदान होगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 43,911 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 36,864 स्नातक और 7,047 शिक्षक मतदाता हैं। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। इसके लिए जिले में 67 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से रवाना होंगी।

विज्ञापन


स्नातक निर्वाचन के लिए 37 मुख्य और 11 सहायक समेत कुल 48 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन के लिए 19 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए रिजर्व सहित 296 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस एवं प्रशासनिक कार्मिकों की ब्रीफिंग की। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, सतर्कता बरतने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने को कहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव 2026
आगरा खंड में दो सीटों पर हो रहा चुनाव 
  • स्नातक
  • शिक्षक

प्रत्याशी
  • आगरा स्नातक खंड में 13 उम्मीदवार
  • आगरा शिक्षक खंड में 12 उम्मीदवार 
मुख्य बिंदु
  • मतदान 23 अक्टूबर को 
  • मतगणना 27 अक्टूबर को 
  • महिला प्रत्याशी केवल 1

प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा 
  • स्नातक: डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी
  • शिक्षक: इंजी. हरि किशोर तिवारी 
समाजवादी पार्टी
  • स्नातक: शशांक यादव
  • शिक्षक: डॉ. आकाश अग्रवाल 

प्रत्याशी मैदान में
  • शिक्षक सीट पर - सपा डॉ. आकाश अग्रवाल, भाजपा हरि किशोर तिवारी, निर्दलीय आकाश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, डॉ जगवीर सिंह, दिलीप कुमार आमौरिया, धीरज सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, मोहम्मद वसीम कलाम, रण विजय यादव, रामू प्रसाद, राहुल पाराशर
  • स्नातक सीट पर - भाजपा डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी, सपा शशांक यादव उर्फ सीटू, आजाद समाज पार्टी दक्ष कुमार, स्वेदेशी हिंद पार्टी मतेंद्र सिंह गहलोत, निर्दलीय अनुराग सिंह, अम्बरीश कुमार सिंह, अम्बरीश पाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल राज कुलश्रेष्ठ, रूप सिंह, रूमा कुमारी

दो दिन बंद रहेगी धनीपुर मंडी
एमएलसी चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर धनीपुर मंडी 21 और 22 अक्तूबर को बंद रहेगी। मंडी सचिव मुकेश त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें