फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी

Tue, 09 Feb 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिये अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई। इस अति महत्वपूर्ण चुनाव के लिये नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम डा.बलकार सिंह के न्यायालय में 15 फरवरी को होंगे तो चुनाव तीन मार्च को होगा।
विज्ञापन


इसकी तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। चुनाव के लिये अलीगढ़ जनपद में 20 तो हाथरस में नौ पोलिंग सेंटरों पर वोट पड़ेंगे। बताते चलें कि एमएलसी चुनाव में अलीगढ़ में 1882 तो हाथरस में 884 वोटर  हैं। कुल 2766 वोटर एमएलसी  का चुनाव करेंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव का कार्यक्रम
a 15 फरवरी- नामांकन-पूर्वाह्न 11 से तीन बजे तक।
a 16 फरवरी- नामांकन जांच-पूर्वाह्न 11 से कार्य समाप्ति तक।
a 18 फरवरी- नाम वापसी-पूर्वाह्न 11 से तीन बजे तक।
a 03 मार्च- मतदान-सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक।
a 06 मार्च- मतगणना-सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें