फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय चुनाव में दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद (एमएलसी) के स्थानीय निकाय के होने वाले चुनाव के लिए दूसरे दिन शनिवार को भी कोई नामांकन नहीं हुआ। चुनाव आयोग ने अलीगढ़-हाथरस समेत प्रदेश की 36 एमएलसी सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। हालांकि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने इस चुनाव में रूचि नहीं दिखाई है न ही चुनाव मैदान में उतरने वाले अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। कलेक्ट्रेट में अब तक कोई भी दावेदार नामांकन पत्र खरीदने व चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी तक लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी तक जारी रहेगी। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व 16 फरवरी को नाम वापसी होगी। तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 12 मार्च को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव में अलीगढ़- हाथरस में 28 बूथों पर 3533 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें