फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन के दम पर जीतेंगे स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव : भवानी

Wed, 18 Nov 2020 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
संगठन महामंत्री भवानी सिंह भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करते। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र एवं कानपुर क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि संगठन के दम पर स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव जीतेंगे। विधान परिषद चुनाव (स्नातक एवं शिक्षक) को लेकर मंगलवार को सर्किट हाउस में संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र में सघन संपर्क कर रहे हैं। आगरा खंड से भाजपा स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षक प्रत्याशी दिनेश वशिष्ठ बड़े मार्जिन से एमएलसी चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे। भाजपा आगरा खंड ही नहीं उत्तर प्रदेश के सभी 11 खंडों में एमएलसी चुनाव में विजय प्राप्त करेगी। भवानी सिंह ने कहा कि सभी लोग पूरे उत्साह और मनोयोग के साथ एमएलसी चुनाव में जुट जाएं। अलीगढ़ भाजपा 18 से लेकर 20 नवंबर के बीच बूथ सम्मेलन करेगी।

25 से लेकर 30 नवंबर 2020 तक मतदाताओं के सम्मेलन किए जाएंगे। अलीगढ़ में स्नातक के 50 हजार मतदाता हैं। एमएलसी चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सुनिश्चित कर दी गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारियों को बूथ वाइज जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन


सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एमएलसी के मतदाताओं से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उप चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। एमएलसी चुनाव में स्नातक और शिक्षक प्रत्याशियों को अलीगढ़ से विजयी बनाकर भेजेगा। संचालन जिला महामंत्री डॉ. गोपाल माहेश्वरी ने किया। राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, जयवीर सिंह, उपेंद्र सिंह नीटू, दलवीर सिंह, अनूप प्रधान, गौरव शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, सत्या सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें