फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के रिश्तेदार की कार में मिले खून के धब्बे

Tue, 28 Jun 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार की जांच करते फॉरेंसिक टीम के सदस्य। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
महानगर के विष्णुपुरी इलाके की कांग्रेस नेत्री विमला बंसल की हत्या का खुलासा होने के बाद एक तरफ जहां सोमवार को शहर भर में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। वहीं पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से विधायक के रिश्तेदार की उस कार का परीक्षण भी कराया, जिसमें लाश को ले जाया गया। टीम ने कार में खून के धब्बे खोज लिए। हालांकि अभी पुलिस आरटीओ की मदद से कार स्वामी तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

बता दें कि विमला बंलस 13 जून को गायब हुई थीं। उनके घर पर अगले दिन खून के धब्बे पुलिस ने पाए थे। तभी से उनकी हत्या का अंदेशा था। मगर रविवार को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक विधायक के रिश्तेदार की कार का प्रयोग होने की बात भी कही थी। हालांकि यह बात दबी जुबां से कही गई। मगर इस बात ने शहर में चर्चाओं का रूप ले लिया। हर तरफ लोग यही जानने को आतुर रहे कि आखिर वह विधायक कौन है। इधर, सोमवार को फॉरेंसिक टीम ने कार में साक्ष्य तलाशते हुए कार के मैट से खून के धब्बे भी खोज लिए। यह धब्बे डीएनए मिलान में शामिल किए जाएंगे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेद्वी के अनुसार अभी फरार आरोपी हरेंद्र की तलाश जारी है। साथ ही कार स्वामी तक पहुंचने के लिए आरटीओ को पत्र भेजा गया है। वहां से जानकारी मिलने पर कार स्वामी को भी तलब किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई आदि का निर्णय लिया जाएगा। वहीं इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें