फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मुख्यमंत्री से मिले विधायक, पशु चिकित्सा महाविद्यालय बनवाने की मांग रखी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते एमएलसी चौ. ऋ​षिपाल सिंह।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र से भाजपा विधायक ठा.रवेंद्रपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना कराने तथा कई स्थानों पर मार्गों को बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि विकास खंड धनीपुर के ग्राम खरई से शेखूपुर तक एक किमी, विकास खंड अकराबाद में अलीगढ़-कानपुर हाईवे मार्ग से गांव भीमपुर–हरीपुर तक दो किमी, गोपी–निसावली मार्ग से ग्राम बमनोई हरिजन बस्ती तक 400 मीटर, पनैठी-गंगीरी मार्ग से कुतुबपुर अमरपुर तक डेढ़ किमी मार्गों को अभी तक पक्का नहीं किया गया है। इन सभी मार्गों को पक्का कराया जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही संबंधित विभागों के माध्यम से इन सभी विकास कार्यों के प्रस्ताव मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें