राजमार्गपुर में तप पर बेठे साधू। संवाद
- फोटो : samvad
भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए गांव राजमार्गपुर बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव रजपुरा निवासी महात्मा जगदीश खुले आसमान के नीचे तप पर बैठ गए हैं। महात्मा ने अपने चारों ओर कंडों की धूनी जलाई है। चिलचिलाती धूप और धूनी की तपिश के बीच बैठकर वे इंद्रदेव से बारिश की प्रार्थना कर रहे हैं।
महात्मा का कहना है कि यह तप विश्व शांति और भीषण गर्मी से राहत के लिए किया जा रहा है। उनके तप के समर्थन में गांव की महिलाएं भी जुट गई हैं। वे इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना भजन-कीर्तन कर रही हैं। तप के चलते पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी महात्मा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं, समीर, नरेंद्र राजपूत, हिमांशु आदि लोगों का कहना है कि महात्मा की तपस्या और महिलाओं के भजन-कीर्तन से उन्हें बारिश की उम्मीद जगी है।