फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मयंक की गेंदबाजी से एमके अलीगेरियन को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मयंक की गेंदबाजी से एमके अलीगेरियन को मिली जीत  
विज्ञापन



85 पर ढेर हुई एएस क्रिकेट अकादमी, 


अमर उजाला ब्यूरो 

अलीगढ़। महुआखेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर अंडर-19 क्रिकेट में एमके अलीगेरियन ने एएस क्रिकेट अकादमी के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की। एमके की जीत के नायक रहे  मयंक को प्लेयर  ऑफ द मैच चुना गया।

एएस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 16.5 ओवर में 85 रन पर सिमट गई। दीपांशु ने 18 रन और देव भारद्वाज ने 15 रन बनाए। एमके की ओर से मयंक ने छह, ओम यादव ने दो और  अर्श अग्रवाल और अनमोल रंजन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके अलीगेरियन ने बल्लेबाजी में भी आक्रामक तेवर दिखाए। टीम ने महज पांच ओवर में दो विकेट खोकर 86 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। नितराज हरियाणा ने 27 रन की तेज पारी खेली, जबकि हर्ष और प्रियांशु ने 24-24 रन बनाए। एएस क्रिकेट अकादमी की ओर से दीपांशु ने दो विकेट लिए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें