महुआ खेड़ा के एपीएस मैदान पर खेले गए मैच में मोहम्मद शारिक के शतक की बदौलत एमके अलीगेरियन ने एमडी एकेडमी को दो विकेट से हरा दिया। एमडी एकेडमी ने 50 ओवर में 273 बनाए। फैज इलाही ने 63 रन, सुहैल खान ने 37 रन की पारी खेली। एमके अलीगेरियन की तरफ से सागर व कैफ ने तीन-तीन विकेट झटके।
जवाब में उतरी एमके की टीम ने 49.4 ओवर में आठ विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। शारिक ने नाबाद 105 रन, अरीब अजमत ने 38 रन बनाए। एमडी के गेंदबाज शाहनवाज व शिवम ने तीन-तीन विकेट झटके।