फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी के रोल नंबर में हेराफेरी, शिक्षिका की नौकरी पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलींजरी, गोंडा की शिक्षिका परवीना की नौकरी पर तलवार लटक गई है। दरअसल, परवीना के टीईटी रोल नंबर पर किसी दूसरे व्यक्ति का नाम अंकित है। वह पिछले तीन साल से गैरहाजिर भी है। शिक्षा विभाग ने 17 अगस्त को शिक्षिका को अपना स्पष्टीकरण देने को बुलाया है। यह उसे अंतिम मौका दिया गया है।
विज्ञापन

30 मार्च 2016 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलींजरी में हाथरस के नगला टोटा बाग गुबरारी जटोई के रहने वालीं परवीना पत्नी बलवीर सिंह को बतौर विज्ञान विषय की शिक्षिका के रूप में नियुक्ति मिली थी। परवीना ने ऑनलाइन आवेदन पत्र दाखिल किए थे, जिसमें टीईटी रोल नंबर भी अंकित कर रखा था। विभाग ने आवेदन पत्रों के सत्यापन में पाया कि जिस रोल नंबर को परवीना ने अंकित कर रखा है, उस रोल नंबर पर सुनील कुमार का नाम आ रहा है। इतना ही नहीं अंक में भी गड़बड़ी पायी गई। विभाग ने इस संबंध में 27 दिसंबर 2016 को पत्र जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद परवीना ने 9 जनवरी 2017 को पत्र के जरिये 10 दिन के अंदर वस्तु स्थिति से अवगत कराने का समय मांगा था, लेकिन तब से न तो उन्होंने इस संबंध में कोई जवाब दिया है और न ही विद्यालय आईं।
शिक्षिका परवीना के टीईटी रोल नंबर में गड़बड़ी पायी गई है। उन्हें अपना स्पष्टीकरण देने का कई मौके दिए जा चुके हैं। अब अंतिम बार 17 अगस्त को स्पष्टीकरण देने का मौका दिया गया है। अगर वह नहीं आती हैं तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें