फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से छिटककर मिक्सर मशीन के नीचे आने से बच्ची की मौत

Tue, 24 Nov 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील भुजपुरा चौराहे पर सोमवार दुपहर पिता संग बाइक से जा रही तीन वर्षीय शिफा के सड़क पर गिरने और मिक्सर मशीन के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर बवाल काटा और पथराव कर मिक्सर मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक चौराहे पर जाम की स्थिति रही। मिक्सर के ड्राइवर की भी पीटाई की गई। हंगामे के चलते बाजार बंद हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी।

बताते हैं कि भुजपुरा मुल्लापाड़ा के पॉलिश कारीगार शानू दुपहर करीब तीन बजे अपनी तीन वर्षीय इकलौती बेटी शिफा उर्फ मंतशा को बाइक पर बैठाकर बाजार घुमाकर घर लौट रहा था। तभी चौराहे से दस कदम पहले अचानक बाइक से छिटक कर शिफा सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन


 इस दौरान पास से गुजर रही मिक्सर मशीन के पिछले पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसने मौके पर ही दमा तोड़ दिया। घटना के बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई और मिक्सर के ड्राइवर को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया।

 कुछ देर के लिए माहौल इतना अराजक हो गया कि लोग दहशत में आ गए और बाजार बंद हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ आसपास के थानों की पुलिस मौक पर पहुंच गई। इस दौरान भीड़ की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पब्लिक द्वारा पकड़े गए मिक्सर चालक को हिरासत में ले लिया गया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। ठोस कार्रवाई का भरोसा देने पर लोग शांत हुए। सीओ प्रथम डॉ.संजय ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें