युवक अचानक लापता हो गया। आठ दिन बाद भांजे युवक को अपनी पत्नी के साथ पकड़ लिया। जब दोनों को पुलिस आर परिवार वालों के सामने लाया गया तो बात और बढ़ गई। युवक और भांजे की पत्नी एक साथ रहने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
अलीगढ़ में गंगीरी के गांव नगला हिमाचल से 8 अक्तूबर को लापता हुआ सुनील कुमार अपने भांजे की पत्नी की साथ पकड़ा गया है। उसे भांजे ने ही अपनी पत्नी के साथ अलीगढ़ शहर में पकड़ लिया। इसके बाद फोन कर पनैठी चौकी पुलिस को बुला लिया। अब सुनील और उसके भांजे की पत्नी पुलिस और परिजनों के सामने साथ रहने की जिद पर अड़े हैं।