फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के सादाबाद में मासूम की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद में मासूम की हत्या कर शव फेंका
विज्ञापन

खेलते-खेलते घर से लापता हो गई थी बच्ची, गले पर मिले चोट के निशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
हाथरस/सादाबाद। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी भगता में एक बच्ची की हत्या कर दी गई। मंगलवार की देर रात उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। बच्ची की पहचान सिमरन (08 वर्ष) पुत्री संजय निवासी गढ़ी भगता के रूप में हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना को लेकर छानबीन की।
यह बच्ची शाम को खेलते-खेलते अपने घर से एकाएक लापता हो गई थी। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में उसका शव मिला। बच्ची के गले पर चोट के निशान थे, जिससे साफ लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटना को लेकर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात कोतवाली निरीक्षक सादाबाद जगदीश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली निरीक्षक का कहना था कि इस बच्ची की हत्या की गई है। बच्ची की गर्दन के अलावा अन्य कई हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा और क्षेत्राधिकारी सादाबाद योगेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्ची की हत्या के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें