फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाईकोर्ट पहुंची लापता निलंबित इंस्पेक्टर की मां, दायर की याचिका, यह है मामला

Sat, 18 Oct 2025 04:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

याचिका प्रमुख सचिव, पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद, एसएसपी अलीगढ़ व एसएचओ महुआ खेड़ा, कवि नगर गाजियाबाद व बाबरी शामली के खिलाफ दायर की गई है। 
विज्ञापन
इलाहबाद हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की पुलिस लाइन से गैरहाजिरी में निलंबित किए गए इंस्पेक्टर अनुज कुमार की मां सुशीला देवी ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। हाईकोर्ट में यह याचिका प्रमुख सचिव, पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद, एसएसपी अलीगढ़ व एसएचओ महुआ खेड़ा, कवि नगर गाजियाबाद व बाबरी शामली के खिलाफ दायर की गई है। जिसमें इन सभी पर बेटे के आज तक गायब होने के बाद भी उसकी तलाश न करने व शिकायत करने पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि गाजियाबाद कवि नगर अवंतिका द्वितीय निवासी पुलिस लाइन में कार्यरत इंस्पेक्टर अनुज कुमार काफी समय से गायब चल रहे थे। इसी बीच उनकी पत्नी की ओर से भी शिकायत अधिकारियों से की गई। इसी प्रकरण में जांच के बाद अनुज को 19 सितंबर को निलंबित कर दिया गया। इधर, मां का कहना है कि उसके बाद से बेटा गायब है। उसको तलाश कराने में भी पुलिस मदद नहीं कर रही। इसी मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें