फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हनीमून पर गई संग, पति को बेहोश कर हुई गुम नवविवाहिता, सीसीटीवी में जाती हुई दिखी

Sun, 08 Jan 2023 05:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के सिविल लाइंस के एक व्यापारी परिवार बेटे की शादी आगरा की युवती से हुई और शादी के बाद जब नवदंपती को हनीमून पर भेजा गया। नवविवाहिता ऋषिकेश में अपने पति को बेहोश कर गायब हो गई।
विज्ञापन
हनीमून प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र का एक व्यापारी परिवार बेटे की शादी में ठगी का शिकार हुआ है। आगरा की युवती से धूमधाम से शादी हुई और शादी के बाद जब नवदंपती को हनीमून पर भेजा गया। नवविवाहिता ऋषिकेश में अपने पति को बेहोश कर गायब हो गई। बाद में जब उसकी तलाश शुरू हुई, तो पता चला कि युवती ने पहले से लवमैरिज कर रखी है। 

विज्ञापन


अब युवती का परिवार इसे हादसा मानकर बात भुलाने की दलील दे रहा है। युवक परिवार ने मामले में धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से करते हुए अदालत में मुकदमे के संबंध में अर्जी दायर की है।

सिविल लाइंस के मीनाक्षी पुल के पास के इलाके के व्यापारी परिवार के युवक की शादी आगरा के आगरा कैंट इलाके की युवती से 28 नवंबर को धूमधाम से हुई। शादी समारोह अलीगढ़ में ही आयोजित किया गया। अगले दिन दुल्हन विदा होकर ससुराल आई और फिर पहली विदाई पर मायके गई। वहां से विदा होकर आने के बाद 8 दिसंबर की सुबह दोनों ट्रेन से देहरादून हनीमून के लिए गए। वहां से मसूरी और फिर 9 दिसंबर की शाम ऋषिकेश पहुंचे। 
विज्ञापन


युवक पक्ष का आरोप है कि उसी शाम खाने में कुछ नशे का पदार्थ खिलाकर बहू बेटे को होटल के कमरे में बेहोश कर गायब हो गई। रात दो बजे युवक को होश आया और अपनी पत्नी को गायब पाया, तो वहां पुलिस को खबर दी। इस सूचना पर ऋषिकेश पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी आदि देखे, तो पता चला कि युवती खुद ही अपना ट्राली बैग लेकर ऋषिकेश बस स्टैंड और वहां से बस में सवार होकर दिल्ली रवाना हुई है। 

इस पर वहां गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद जब उसके परिवार से संपर्क किया, तो पहले वे कुछ भी बताने से बचते रहे। बाद में फेसबुक आदि से जानकारी पर पता चला कि 2019 में युवती ने आगरा के ही एक युवक से लव मैरिज कर रखी है। इस पर युवती के परिवार से कहा तो जवाब मिला कि इस शादी को वे हादसा मानकर भूल जाएं। जिस युवक से युवती ने लव मैरिज कर रखी है। वह बेहद दबंग है। इस पर अब युवक परिवार ने पुलिस, मुख्यमंत्री पोर्टल आदि पर शिकायत की। उसमें कोई मदद न मिलने पर न्यायालय में मुकदमे के लिए अर्जी दी है, जिसमें नकदी व जेवरात तक ले जाने का आरोप है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें